आसनसोल उत्तर तृणमूल युवा कांग्रेस ब्लॉक 1 की नई कमेटी का हुआ एलान
1 min read
:आज आसनसोल के राहा लेन टीएमसी पार्टी कार्यालय में आसनसोल नॉर्थ तृणमूल युवा कांग्रेस ब्लॉक 1 की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां ब्लॉक वन के तृणमूल युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयों के नामों की घोषणा की गई। समीरन कर्मकार अध्यक्ष और शुभम आचार्य उपाध्यक्ष के लिए चुने गए हैं इसके अलावा 21 जनरल सेक्रेटरी 32 सेक्रेटरीऔर 23 असिस्टेंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया की 2026 के विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी को ही जीत हासिल होगी और एक बार फिर से आसनसोल उत्तर विधानसभा से मलय घटक विधायक के तौर पर चुनाव जीतेंगे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए टीएमवाईसी ने कहां की पिछले 12 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया है जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवायों को नौकरी दी जाएगी लेकिन अभी तक युवाओं के लिए किया गया वादा पूरा नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का युवा समझदार है वह जानता है कि कौन सी पार्टी और कौन सा नेता उनके साथ है उनके लिए काम करता है












