shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दयानंद विद्यालय से आर्य समाज स्कुलों की शोभायात्रा

1 min read

:आर्य समाज के तीनों स्कूलों के बच्चों को लेकर आज आसनसोल के रामधनी मोड इलाके में स्थित डीएवी स्कूल प्रांगण से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में आर्य समाज के तीनों स्कूल आर्य कन्या दयानंद विद्यालय और डीएवी स्कूल के लगभग 5000 विद्यार्थी उपस्थित थे इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी जगदीश केडिया एमएमआईसी गुरदास चटर्जी नथमल शर्मा अरुण शर्मा विजय शर्मा के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे यहां पर आर्य समाज का ध्वज फहराया गया इसके बाद आर्य समाज के तीनों स्कूलों के बच्चों द्वारा परेड की गई और उन्होंने अमरनाथ चटर्जी को गार्ड आफ ऑनर दिया वही सभी विशिष्ट अतिथियों को आर्य समाज का उत्तरीय ओढ़ाकर और पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस तरह से आर्य समाज के विभिन्न स्कूलों में जगदीश केडिया और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में बच्चों को शिक्षित किया जाता है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि शिक्षा और अच्छे संस्कार बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने में सहायक सिद्ध होते हैं उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अपने-अपने धर्म के साथ जुड़कर रहना चाहिए तभी वह आगे चलकर एक अच्छा इंसान बन सकता है उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति पूरा ध्यान देना चाहिए ताकि वह आगे चलकर एक बेहतर नागरिक बन सकें। वहीं गुरदास चटर्जी ने भी जगदीश केडिया और उनके सभी साथियों को बच्चों को सही दिशा में संचालित करने के लिए धन्यवाद दिया और बच्चों से भी कहा कि वह सही तरीके से पढ़ाई करें ताकि आगे चलकर वह देश के अच्छे नागरिक बन सके इसके उपरांत आर्य समाज के तीनों स्कूलों के बच्चों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा स्कूल प्रांगण से शुरू होकर एन एस रोड गोधुलि रोड जीटी रोड होते हुए वापस स्कूल प्रांगण में आकर समाप्त हुई इस बारे में जगदीश केडिया ने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती जी कि स्मृति में पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आर्य समाज के तीनों स्कूलों के बच्चे शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page