shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे रानीगंज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

1 min read

रानीगंज :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन आज रानीगंज पहुंचे वह कल दुर्गापुर आए थे दुर्गापुर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर बैठक की थी आज उन्होंने रानीगंज पहुंचकर रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली में इस प्रखंड के नेताओं और पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। इस दौरान यहां पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य कृष्णेंदु मुखर्जी सुनील बंसल रानीगंज भाजपा प्रभारी आशा शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर नितिन नवीन का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया यहां पर उन्होंने संगठन को लेकर चर्चा की और 2026 के विधानसभा चुनाव में किस तरह से पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस जिले में भी भाजपा को जीत दिलवाई जा सके इस पर विचार विमर्श किया और क्षेत्र के भाजपा नेताओं को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए इस बारे में जब हमने भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह आसनसोल संगठन के लिए बहुत गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले पश्चिम बर्धमान जिले के दौरे पर आए हैं और आज उन्होंने रानीगंज में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और जिस तरह से उन्होंने हर एक बारीकी को देखते हुए उस पर नेताओं के साथ चर्चा की जिससे पता चलता है कि संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर नितिन नवीन कितने गंभीर हैं उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के आने से और यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इतनी गहराई के साथ विचार विमर्श करने से यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नया बल मिला है और इससे आने वाले 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में इस जिले में सभी 7 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल करने में नया उत्साह मिलेगा इसके साथ ही कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि नितिन नवीन ने आज यहां के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को कुछ जरूरी मार्गदर्शन दिया उन्हें पूरा विश्वास है कि नितिन नवीन के उन दिशा निर्देशों को अमली जामा पहनाने से इस क्षेत्र में भाजपा को आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में जरूर भारी सफलता मिलेगी वहीं रानीगंज भाजपा प्रभारी आशा शर्मा ने भी नितिन नवीन की रानीगंज जाने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि रानीगंज के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जिस क्षेत्र के दौरे पर सबसे पहले आए हैं वह पश्चिम बर्दवान जिला है उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि यहां पर संगठन की मजबूती को लेकर नितिन नवीन कितना गंभीर है और आज भी उन्होंने इस मुद्दे पर यहां के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए आशा शर्मा ने बताया कि आज की बैठक में इस क्षेत्र के कई बड़े नेता और संगठन से जुड़े लोगों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page