गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल की तरफ से लांच हुआ नया ऐप चिकित्सा संबंधी समस्याओं का निराकरण अब मुट्ठी में
1 min read
:प्रजातंत्र दिवस के खास मौके पर आज आसनसोल के खजूर तला इलाके में गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल की तरफ से एक खास कदम उठाया गया गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल की तरफ से आज एक एप्लीकेशन को लांच किया गया यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है इस एप्लीकेशन के जरिए गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल में जितने भी विशेषज्ञ चिकित्सक हैं उनका अपॉइंटमेंट लेना एंबुलेंस की बुकिंग हो या पेमेंट करना दवा की उपलब्धता के बारे में पता करना अगर घर में किसी प्रकार के चिकित्सा सेवा की जरूरत है तो इस एप्लीकेशन के जरिए कोई भी उसे भी पा सकता है आज आसनसोल के प्रख्यात आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ निर्झर माजी ने इस ऐप का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल के दिव्येंदु राय तथा इस एप्लीकेशन को बनाने वाली कंपनी के संस्थापक शुभोदीप कुमार सरकार और उनकी पूरी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

इस बारे में डॉक्टर निर्झर माजी ने कहा कि वह सबसे पहले दिव्येंदु राय की तारीफ करना चाहते हैं जिन्होंने इस तरह की एक सोच को अमलीजामा पहनाया। उन्होंने कहा कि आज जो एप्लीकेशन को लांच किया गया है उसका नाम गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल है इसके जरिए कोई भी आपातकालीन स्थिति में हो या नियमित अंतराल पर चिकित्सक को दिखाने के लिए हो हर परिस्थिति में चिकित्सा सेवा उपलब्ध कर सकता है इस एप्लीकेशन के जरिए गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल से जुड़े डॉक्टर का अपॉइंटमेंट एंबुलेंस की सुविधा इसके अलावा पेमेंट की सुविधा दवा की उपलब्धता सहित और भी कई सेवाएं लोग ले सकते हैं अगर किसी को घर में किसी चिकित्सा सेवा की आवश्यकता है तो इस एप्लीकेशन के जरिए भी उन्हें वह सेवा उपलब्ध हो सकती है इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ता है और इसके जरिए आप फोन कर सकते हैं या व्हाट्सएप पर भी संपर्क किया जा सकता है उन्होंने कहा कि आसनसोल में इस तरह का यह पहला एप्लीकेशन है और बहुत जल्द पश्चिम बंगाल ही क्या पूरे देश में इस तरह के एप्लीकेशन और भी आएंगे वहीं गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल के दिव्येंदु राय ने कहा कि पिछले कुछ समय से वह इस तरह के एक एप्लीकेशन के बारे में सोच रहे थे और डॉक्टर निर्झर माजी के मार्गदर्शन में उन्हें इस एप्लीकेशन को बनाने का साहस मिला और आज एप्लीकेशन बन कर तैयार है उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन के जरिये आसनसोल ही नहीं बल्कि विभिन्न इलाकों के लोगों को गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल से जुड़े चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध करने में सुविधा होगी इसके जरिए कोई भी गुड लाइफ हेल्थ केयर आसनसोल के चिकित्सकों का अपॉइंटमेंट पा सकता है एंबुलेंस की बुकिंग कर सकता है दवा की उपलब्धता के बारे में पता कर सकता है अगर किसी को घर में किसी चिकित्सा सेवा की आवश्यकता है तो उसके लिए भी एप्लीकेशन में ऑप्शन दिया हुआ है पेमेंट भी इस एप्लीकेशन के जरिए हो सकता है उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन के जरिए लोगों के चिकित्सा संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया गया है और इसे और भी बेहतर करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है












