बर्नपुर करीमडांगा मर्डर केस में तीन गिरफ्तार दो आरोपी मरने वाले शरीफुद्दीन के भतीजे
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तरफ से आज आसनसोल के हीरापुर थाना में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज सुबह बर्नपुर के करीम डांगा क्षेत्र में शरीफ उद्दीन नामक एक व्यक्ति के रहस्य जनक स्थिति में मृत्यु के विषय में जानकारी दी। इस विषय में बताया गया कि मोहम्मद शरीफ उद्दीन का उनके बड़े भाई के साथ एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था और समझा जा रहा है कि उसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है आज उसी क्षेत्र के मस्जिद के पास जब वह नमाज पढ़ कर आ रहे थे तब उनके बड़े भाई के दो बेटे मोहम्मद सलाम और सद्दाम ने उनका पीछा किया प्राथमिक जांच में समझा जा रहा है कि उन्हें गोली मारी गई है पुलिस ने मोहम्मद सलाम और सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुलिस का कहना है कि उन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया है इस घटना में एक और व्यक्ति के संलिप्त रहने की बात सामने आई रविंद्र सिंह नामक इस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की अदालत से अर्जी की जाएगी ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके और इसमें और कौन-कौन शामिल है इसका पता लगाया जा सके












