स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का रानीगंज में रैली और सभा
1 min read
:स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से रानीगंज रेलवे स्टेशन से एक रैली निकाली गई इस रैली का नाम विवेक यात्रा रखा गया था यह रैली रानीगंज रेलवे स्टेशन से निकली और तिलक रोड नेताजी मोड होकर फिर से रानीगंज रेलवे स्टेशन पर आकर समाप्त हुई यहां पर युवा गर्जन सभा का भी आयोजन किया गया इस मौके पर यहां भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव मुकुंद झा राष्ट्रीय सदस्य विशाल त्रिवेदी बाबन मंडल अनिरुद्ध चक्रवर्ती अभिक मंडल अभिराज शर्मा दिनेश सोनी रानीगंज मंडल एक अध्यक्ष शमशेर सिंह बिजन मुखर्जी रानीगंज विधानसभा प्रभारी आशा शर्मा भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुकुंद झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने एक ऐसे देश का सपना देखा था जहां पर कोई भेदभाव नहीं होगा जहां पर सभी लोग आत्म सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जिएंगे उन्होंने कहा था कि हिंदू होने पर गर्व होना चाहिए लेकिन आज स्थिति ऐसी हो गई है कि अगर बंगाल में कोई कहता है कि वह हिंदू है तो ममता बनर्जी की पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी उन्होंने कहा कि इस तरह के बंगाल के कल्पना किसी ने नहीं की थी और अगर बंगाल को इस स्थिति से निकलना है तो सबको एकजुट होकर अगले विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्विता करनी होगी उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद या नरेंद्र नाथ दत्त ने एक सपना देखा था और आज दिल्ली में बैठे एक और नरेंद्र बंगाल को नई दिशा देने का एक और सपना देख रहे हैं जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है














