गंगासागर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिविर में आए श्रद्धालुओं ने शिविर की सुविधाओं पर जताया संतोष
1 min read
:गंगासागर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसनसोल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड़ुई इलाके में एक शिविर बनाया गया है जो लोग बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सड़क रास्ते से गंगासागर जा रहे हैं उनकी सुविधा के लिए यह शिविर बनाया गया है कुछ दिनों पहले मंत्री मलय घटक ने इसका उद्घाटन किया था आज हमने शिविर में आने वाले कुछ ऐसे श्रद्धालुओं से बात की उन्होंने कहा कि जहां पर उन्हें काफी सुविधा प्राप्त हो रही हैं और वह इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा कि उनमें से कोई उत्तर प्रदेश तो कोई बिहार आदि इलाकों से आ रहा है और उन्हें यहां काफी आराम मिला












