shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प सभा का आयोजन

1 min read

   :आसनसोल नगर निगम के 71 नंबर वार्ड अंतर्गत कुल्टी के रानी तला टैक्सी स्टैंड के निकट कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प सभा का आयोजन किया गया यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर ठंड को देखते हुए 100 के लगभग कंबल भी बांटे गए इस मौके पर सभा से उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव आने वाला है आज की तारीख में बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जो लोगों के हितों के लिए नहीं बल्कि अपने नेता मंत्रियों के लिए काम कर रही है उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ है इसलिए उन्होंने उपस्थित जनता से अनुरोध किया कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल्टी में एक बार फिर से कमल खिलाएं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र का विकास होता रहे वहीं पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि इस समय पश्चिम बंगाल में एक गैर कानूनी सरकार चल रही है इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यहां पर सब कुछ गैरकानूनी हो रहा है उन्होंने कहा कि जो सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी धांधली करती है उस सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती है हाल ही में कुल्टी इलाके में पाइपलाइन के काम के लिए ले गए पाइपों की चोरी हो गई थी इस पर डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि जब प्रशासन के सर्वोच्च पद पर बैठे लोग प्रशासन चलने से ज्यादा चोरी करने में मशगूल रहते हैं तो यह सब तो होगा ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page