सृष्टि नगर प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की हुईशुरुआत
1 min read
:आज सृष्टि नगर प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का शुभारंभ हुआ आज इसका आधिकारिक उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां सृष्टि नगर के तमाम निवासी उपस्थित थे इस बारे में विनय चौधरी ने बताया कि कल से सृष्टि नगर प्रीमियर लीग में खेलों की शुरुआत होगी नौ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं 42 मैच खेले जाएंगे 14 तारीख को फाइनल मैच खेला जाएगा फाइनल मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल और सैयद किरमानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन सीजन हो चुके हैं उन तीन सीजन में इस प्रतियोगिता को काफी सफलता मिली है और उम्मीद है कि इस बार भी वह सिलसिला जारी रहेगा












