निजी कारखाने में लगी भीषण आग शार्ट सर्किट की आशंका
1 min read
सालानपुर : आसनसोल के सलानपुर थाना के देंदुआ क्षेत्र में बालाजी ग्लास फैक्ट्री नामक एक निजी कारखाने के गोदाम में भीषण आग लग गई।
। घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। सोमवार दोपहर अचानक उस कारखाने के गोदाम में आग लग गई। दमकल की टीम ने एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की तरफ से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की आखिरी आग लगी कैसे हालांकि कारखाना प्रबंधन का दावा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। कारखाने में रखे कट्टों में आग लगी। कारखाना प्रबंधन का अनुमान है कि लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है












