आसनसोल में एक कुत्ते ने एक महिला को बुरी तरह किया घायल
1 min read
:आसनसोल के कुमारपुर इलाके में कल रात एक महिला को एक कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया सौभाग्य से स्थानीय निवासी और उस क्षेत्र में रहने वाले ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला को किसी तरह आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया इस बारे में पुलिस प्रशासन को भी खबर दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंची दानिश अजीज ने पत्रकारों को बताया कि कल रात उन्हें खबर मिलेगी एक घर में एक महिला को एक कुत्ते ने काट लिया है महिला की हालत बहुत खराब है घटना की जानकारी मिलते ही वह और भी अन्य स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से महिला को वहां से बचकर आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया उन्होंने महिला को बचाने के लिए जिन्होंने भी मदद की उनको धन्यवाद दिया और कहा कि अगर कोई अपने घर में कुत्ता पालना चाहता है तो जरूर पालें लेकिन जो एहतियात बरतने की आवश्यकता है उनका भी ध्यान रखें उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना में दो लोग घायल हुए हैं












