चलती ट्रेन में हुई छिनतई:
1 min read
रेलवे मंत्रालय की तरफ से बार-बार यह कहा जाता है कि वह ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है लेकिन गोरखपुर से आसनसोल आने वाली ट्रेन में जिस तरह से एक यात्री के बैग छिनतई की गई इसेसे इन दावों पर कहीं ना कहीं संदेह उत्पन्न होता है छिनतई की शिकार यात्री अपराजिता श्रीवास्तव ने कहा कि कल कल रात 8:55 पर गोरखपुर से आसनसोल आने के लिए वह और उनकी बेटी ट्रेन में चढ़े थे जब ट्रेन समस्तीपुर आए तो किसी ने उनकी बैग छिनतई कर ली और क्योंकि ट्रेन तब तक चलने लगी थी उसका फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया अपराजिता श्रीवास्तव ने कहा कि बैग में दो मोबाइल 7000 रुपए नकद और सोने के कुछ आभूषण थे घटना की जानकारी समस्तीपुर रेलवे जीआरपी को दी गई है और आसनसोल में आज दोपहर जब यह ट्रेन पहुंची तो यहां आसनसोल रेलवे जीआरपी को भी घटना की जानकारी दी गई अपराजिता श्रीवास्तव ने कहा कि उनको दोनों जगहों पर जीआरपी की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि वह इस घटना की जांच कर रहे हैं












