आशा कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी किया रोड जाम
1 min read
: पिछले तीन दिनों से पूरे राज्य के साथ-साथ इस इलाके के आशा कार्यकर्ता भी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज उन्होंने आसनसोल के एचएलजी मोड़ पर पथ अवरोध किया। उनका कहना है कि उनकी बात प्रशासन के किसी भी स्तर पर नहीं सुनी जा रही है, इसलिए मजबूर होकर वह हड़ताल और पथ अवरोध कर रहे हैं।
उनका कहना है कि पहले भी कई बार उन्होंने प्रशासन को अपनी मांगें बताने की कोशिश की, यहां तक कि मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम से भी मिलने की कोशिश की, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसलिए आज मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
आशा कार्यकर्ताओं के इस आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी अस्वस्थ हो गईं, तब आशा कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।












