अविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल की तरफ से हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
:आसनसोल के रामबंधु तालाब इलाके में स्थित आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां पर आविष्कार हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जनरल हेल्थ ईसीजी ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर के अलावा अन्य समस्याओं के लिए मरीजों की जांच की गई यहां पर दर्जनों मरीजों की जांच की गई और उनको जरूरी सलाह प्रदान की गई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आविष्कार वूमेन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल के ऑपरेशंस विभाग के जनरल मैनेजर डॉक्टर विपिन मंडल ने बताया कि आसनसोल दक्षिण क्षेत्र में राम बंधु तालाब इलाके में स्थित आविष्कार हॉस्पिटल की जब से शुरुआत हुई है तब से ही वह अपने मरीज को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता संपन्न इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहे हैं इसके अलावा अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करते हुए इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आविष्कार डायग्नोस्टिक आसनसोल ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी डायग्नोस्टिक विभाग में एक जाना पहचाना नाम है आविष्कार डायग्नोस्टिक के साथ जुड़कर आविष्कार हॉस्पिटल इस क्षेत्र के लोगों तक उच्च गुणवत्ता संपन्न इलाज पहुंचाने का प्रयास कर रहा है इसके लिए इस अस्पताल के सभी चिकित्सक और अन्य चिकित्सा कर्मी मेहनत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अस्पताल में तमाम तरह की आधुनिकतम तकनीक की सुविधा प्रदान की जा रही हैं और लगातार इन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है ताकि यहां पर आने वाले मरीजों को कहीं और जाना ना पड़े और हर प्रकार की बीमारी का यहीं पर इलाज संभव हो सके। डॉ विपिन मंडल ने कहा कि इससे पहले भी आविष्कार हॉस्पिटल द्वारा इस तरह का एक शिविर लगाया गया था और आज इस अस्पताल परिसर में ही लगाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा बेहतर ढंग से लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम है ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में खास ख्याल रखने की आवश्यकता है इसके अलावा उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहने की सलाह दी












