shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

एम आर एस मनोहर बहाल हाई स्कूल के सेकेंडरी बिल्डिंग का उद्घाटन

1 min read

** :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत केंजिया विलेज रोड इलाके में एम आर एस हाई स्कूल की सेकेंडरी बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ गौरांडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन के सहयोग से इसका उद्घाटन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एम आर एस मनोहर बहाल की सेक्रेटरी और प्रिंसिपल राखी राय ने बताया

कि यहां पर जीपीएस प्रबंधन के सहयोग से एम आर एस सेकेंडरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया उन्होंने बताया कि यहां पर कक्षा 6 से लेकर 10 तक की पढ़ाई की जाएगी स्मार्ट क्लास के जरिए यह पढ़ाई होगी इसके अलावा यहां पर जो बच्चे पढ़ाई में थोड़ा कमजोर है उन पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए स्पेशल क्लास कराए जाएंगे ताकि वह सिलेबस को समझ सके उन्होंने बताया की कोशिश की जा रही है की सारी पढ़ाई कंप्यूटर के जरिए कराई जा सके इसके लिए स्मार्ट क्लासेस करवाए जाएंगे उन्होंने कहा कि इस स्कूल में भर्ती के लिए फॉर्म प्रदान किया जाना शुरू हो चुका है मनोहर बहाल में जो स्कूल है वहां से और यहां पर भी फार्म उपलब्ध है उन्होंने कहा कि अब यहां के बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए आसनसोल या अन्य कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वहीं गौरांडी पब्लिक स्कूल के सेक्रेटरी और प्रिंसिपल ने कहा कि उनके स्कूल के साथ एम आर एस स्कूल का समझौता हुआ है और अब जब उनके स्कूल के बच्चे क्लास 9 में जाएंगे तो एम आर एस से ही वह परीक्षा में बैठेंगे यह प्रयास किया जा रहा है कि कक्षा 11 और 12 के लिए भी अनुमोदन प्राप्त की जा सके अगर ऐसा हो जाता है तो यहां के बच्चों के लिए पढ़ाई में काफी सुविधा होगी क्योंकि यहां पर भले ही इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी लेकिन फीस बहुत कम होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page