एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद कूल्टी में हड़कंप
1 min read
:एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद कूल्टी में हड़कंप मच गया है। कूल्टी के यौन पल्ली के नीकट चार बूथों में मतदाता सूची से कुल वोटर के आधे से अधिक वोटर नदारद हैं। एसआईआर के शुरू में चारों में कुल वोटर थे 3 हजार 627। ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद 742 लोगों के नाम कट गये हैं। जिनमें मृत – 139। अन्यत्र चले गए – 69 लोग। इन चार बूथों में 534 लोगों का कोई अता-पता नहीं मिला, जिन्होंने एनुमरेशन फॉर्म लेकर फिर जमा नहीं किया। इसके अलावा 2002 की सूची के साथ मैपिंग नहीं हो सकी वोटर की संख्या 684 है।
चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कूल्टी विधानसभा के नियामतपुर फाड़ी नीकट लछिपुर यौनपल्ली क्षेत्रों में। विरोधियों का आरोप है कि वोटर नहीं हैं, लेकिन मतदाता सूची में ये नाम रखे गए थे। शासक दल तृणमूल ने इन फर्जी वोटरों का वर्षों से इस्तेमाल किया है। और भी आरोप है कि रद्द होने वाले नामों में महिलाओं की संख्या लगभग 80 प्रतिशत है। विरोधीयों का आरोप है कि यौनपल्ली क्षेत्र में बांग्लादेशी कनेक्शन है। तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को अस्वीकार किया है। उन्होंने इन नामों के रद्द होने के पीछे बीएलओ की जिम्मेदारी बताई है। साथ ही सफाई दी है कि सेक्स वर्कर्स घर की पहचान छुपाकर यहां व्यवसाय करने आतीं हैं। वे डरकर अन्यत्र चले गए हैं या फॉर्म उठाकर जमा नहीं किया है। यहां बांग्लादेशी कनेक्शन नहीं है












