बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने सालानपुर में 11 टैबलो को किया रवाना
1 min read
:बाराबनी के सालानपुर क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायत में घूम-घूम कर राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी देने के लिए आज टीएमसी की तरफ से 11 टैबलों को रवाना किया गया स्थानीय विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा इन्हें रवाना किया गया इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उनके बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए इस क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायत इलाकों के लिए 11 टैबलो निकाले गए हैं जिन्हें आज रवाना किया गया उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जो परियोजनाएं शुरू की गई है उनका लाभ सभी लोगों को मिल रहा है लेकिन उसके बारे में और ज्यादा जानकारी देने के लिए यह टैबलो निकाले गए हैं












