माकपा की तरफ उद्योग बचाओ राज्य बचाओ का नारा लगाते हुए निकाली गई रैली
1 min read
: माकपा की तरफ से पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में कारखाना और उद्योग के खस्ताहाल महिलाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर लगातार रैलीयां निकाली जा रही है पश्चिम बर्धमान जिले में भी यह रैलियां निकल रही है। पश्चिम बर्धमान जिले में चार जगह से वामपंथियों द्वारा यह रैली निकाली जा रही है एक रेडी कांकसा से दुर्गापुर दूसरी रैली पंडारेश्वर जमुरिया और रानीगंज क्षेत्र में तीसरी रैली सांकटोरिया से चितरंजन और चौथी रैली आसनसोल बर्नपुर इलाके में निकली गई। इसे लेकर राम पंथी नेताओं ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे पश्चिम बंगाल में उद्योग कारखाने खस्ताहाल हैं महिलाओं के सुरक्षा नहीं है बालू कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है नदियों को खत्म किया जा रहा है इसके खिलाफ वामपंथियों द्वारा यह रैली निकाली जा रही है और मांग की जा रही है कि सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए












