जागो नारी जागो बह्नीशिखा की तरफ से आयोजित होगी अंगीकार यात्रा
1 min read
:महिलाओं को लेकर गठित सांस्कृतिक संगठन जागो नारी जागो बह्नीशिखा की तरफ से आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया इस बारे में पत्रकार को जानकारी देते हुए संगठन की सदस्य संहिता मुखर्जी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए 12 प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा इस संगठन का गठन किया गया था इसका उद्देश्य महिलाओं को सम्मान के साथ इस समाज में स्थापित करना है उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से 9 दिसंबर यानी बेगम रोकेया के जन्म और मृत्यु दिन पर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया है अंगीकार यात्रा नामक इस पदयात्रा का आयोजन कोच बिहार झाड़ग्राम काकद्वीप और पुरुलिया मैं किया जाएगा 9 तारीख से शुरू होकर यह पदयात्रा 16 दिसंबर को कोलकाता में विद्यासागर मूर्ति के समक्ष समाप्त होगी संहिता मुखर्जी ने कहा कि पुरुलिया से जो महिलाएं इस यात्रा में शामिल होंगी 12 दिसंबर को उन महिलाओं को बीएनआर मोड़ पर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि उस दिन वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा












