shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दासु ने अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पाल के बयान का दिया करारा जवाब कहा टीएमसी के सामने शुभेंदु अधिकारी हैं राजनीतिक रूप से बच्चे

1 min read

 :टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हाल ही में अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी के सांसद और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बैनर्जी को युवराज करार देते हुए चुनौती दी थी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह आने वाले 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं इस पर वी शिवदासन दासु ने कहा कि अग्निमित्रा पाल शुभेंदु अधिकारी को लेकर जो इतना आत्मविश्वास दिखा रही हैं वह देखकर उन्हें हंसी आ रही है उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल 2019 में भाजपा में आए थे उससे पहले वह फैशन डिजाइनर थी और उन्होंने उस क्षेत्र में काफी नाम कमाया था उसके बाद वह भाजपा में आईं लेकिन तब शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में थे उसके बाद वह भाजपा में गए तब से अग्निमित्रा पाल शुभेंदु अधिकारी को पहचान रही है लेकिन टीएमसी वाले शुभेंदु अधिकारी को तब से जानते हैं जब वह राजनीतिक रूप से बच्चे थे उनके पिता शिशिर अधिकारी की वजह से शुभेंदु अधिकारी का नाम हुआ और ममता बनर्जी ने उन्हें काफी बढ़ावा दिया ममता बनर्जी की वजह से शुभेंदु अधिकारी राजनीति में एक बड़ा चेहरा बन सके उन्हें मंत्री बनाया गया कई विभागों के चेयरमैन बनाए गए उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हराया था लेकिन शायद वह यह भूल जाते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को एक पैर में चोट लगी थी इसके बावजूद उन्होंने पूरे राज्य में चुनाव प्रचार किया था जबकि शुभेंदु अधिकारी सिर्फ नंदीग्राम तक सीमित थे रही बात अभिषेक बनर्जी की तो वह पार्टी के अखिल भारतीय जनरल सेक्रेटरी हैं उन पर पूरी पार्टी की जिम्मेदारी है वह इतने लोकप्रिय हैं कि वह कहीं से भी खड़े हो उनकी जीत सुनिश्चित है इसलिए अग्निमित्रा पाल को सोच समझ कर अभिषेक बनर्जी को चुनौती देनी चाहिए क्योंकि अभिषेक बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी कहीं नहीं ठहरते वहीं उन्होंने अग्रिमित्रा पाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में वह भी मेदनीपुर से चुनाव लड़ी थी 300000 से ज्यादा मतों से उन्हें हर का सामना करना पड़ा था लोकसभा का चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हुआ था इसके बावजूद उन्हें टीएमसी के संगठन के ताकत का अंदाजा लग गया होगा इसलिए खोखले दावे करने से कोई फायदा नहीं है भाजपा को अपने संगठन की तरफ ध्यान देना होगा उन्होंने कहा कि आज अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं लेकिन उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता कहां है देखा जाए तो वह अकेले ही घूम रहीं हैं बंगाल में एसआईआर चल रहा है भाजपा के पास ऐसे कार्यकर्ता तक नहीं है जो बीएलए टु की जिम्मेदारी संभाले और अग्निमित्रा पाल अभिषेक बनर्जी को हराने का दावा कर रहीं हैं उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल ऐसा इसलिए करतीं हैं क्योंकि वह हमेशा ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी पर जुबानी हमला करके सुर्खियों में रहना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page