हाकरों और छोटे व्यापारियों के लिए राज्य सरकार ने शुरू की नई परियोजना
1 min read*
* :राज्य सरकार की तरफ से राज्य के हाकरों के विकास के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत की गई है आज इसे लेकर आसनसोल नगर निगम में एक सभा का आयोजन किया गया इस नई परियोजना के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से हाकरों के विकास के लिए एक नई परियोजना बनाई गई है इसके तहत पहले चरण में 15000 रुपए बेहद कम ब्याज पर कर्ज दिया जाएगा उस क़र्ज़ को चुकाने पर फिर ₹25000 दिए जाएंगे 3 सालों के अंदर सर्वोच्च ₹50000 तक का कर्ज दिया जाएगा और हाकरों को 7% की छूट भी दी जाएगी उन्होंने कहा कि जो स्वयंभर गोष्ठी की महिलाएं हैं या बहुत छोटे व्यापारी वह इस कर्ज का लाभ उठा सकते हैं उन्होंने कहा कि अगर कोई आज आवेदन करता है तो लगभग एक हफ्ते के अंदर उसे पहले चरण का कर्ज मिल जाएगा












