बंगाल में सत्ता में आने का भाजपा का मुंगेरीलाल का हसीन सपना नही होगा पुरा – वी शिवदासन दासु
1 min read
:अभी तक बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी नहीं हुई है लेकिन अभी से टीएमसी और बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है 29 तारीख को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में आसनसोल में भाजपा द्वारा परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया था यहां भाजपा नेताओं द्वारा दावा किया गया था कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में इस राज्य की जनता सत्ता में परिवर्तन लाएगी और टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और भाजपा सत्ता की बागडोर संभालने में कामयाब होगी इसे लेकर हमने वरिष्ठ टीएमसी नेता और पार्टी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आने का मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रही है उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि बंगाल में एसआईआर करके वह सत्ता पर काबिज हो जाएगी तो यह उनकी गलत सच है उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर हुआ उसके बाद भाजपा गठबंधन सत्ता में आई लेकिन यह देखने वाली बात है कि वहां पर पहले से ही भाजपा गठबंधन सत्ता में थी लेकिन यहां पर स्थिति पूरी तरह से अलग है यहां पर टीएमसी सत्ता में है और टीएमसी का हर कार्यकर्ता बंगाल के हर जिले के हर बुथ पर है और चुनाव आयोग के बीएलओ के साथ टीएमसी के बीएलओ 2 घूम घूम कर एसआईआर की इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवा रहे हैं जबकि भाजपा द्वारा अभी तक सब बुथों पर बीएलए टु दिया भी नहीं गया है और वह बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। दासु ने कहा कि भाजपा जो परिवर्तन रैली की बात कर रही है आखिर किस तरह की परिवर्तन रैली की बात वह कर रही है 2011 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ था लेकिन उससे पहले 2008 के पंचायत चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजे ने ही उस परिवर्तन की आधारशिला रख दी थी। इन दोनों चुनाव में टीएमसी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था और बंगाल के लोगों के मन में यह विश्वास हो गया था कि टीएमसी ही वह शक्ति है जो वाम फ्रंट के 34 वर्षों के कुशासन से बंगाल को मुक्ति दिला सकती है इसीलिए 2011 में टीएमसी को जीत हासिल हुई वहीं अगर भाजपा की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में जितने भी चुनाव हुए चाहे वह विधानसभा हो या फिर पंचायत या नगर निगम हर चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है इसके बावजूद वह दावा कर रहे हैं कि 2026 में बंगाल में उनकी सरकार बनेगी दासु ने दावा किया 2026 में टीएमसी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी और 2026 में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले और ज्यादा सीट टीएमसी को मिलेगी। दासु ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल में जमीन पर कहीं पर नहीं है सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसीयों चुनाव आयोग और कुछ गोदी मीडिया के सहारे वह बंगाल में चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं लेकिन यह असंभव है












