shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विधायक विधान उपाध्याय ने कहा एस आई आर को लेकर भाजपा नेताओं में दिखने लगी है हताशा

1 min read

  :पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले में भी एस आई आर की प्रक्रिया चल रही है कल आसनसोल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्या आए थे उन्होंने कहा था कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को कोलकाता आना होगा दिल्ली में बैठकर अगर वह चाहेंगे कि वह इस प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवा लेंगे तो ऐसा नहीं हो सकता उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ मामलों में टीएमसी द्वारा बीएलओ पर काफी दबाव डाला जा रहा है कुछ मामलों में तो बंदूक की नोक पर बीएलओ द्वारा गलत जानकारी अपलोड करवाई गई थी टीएमसी द्वारा भाजपा नेता के इस बयान को उनकी हताशा का प्रमाण बताया गया था उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को लगा था कि एस आई आर करवा कर वह बंगाल में जीत हासिल कर पाएंगे लेकिन उनको पता चल गया कि यहां पर बंगाल की जनता कितनी जागरुक है इस बारे में आज हमने बाराबनी के विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह प्रक्रिया चल रही है लेकिन बंगाल में जिस तरह से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी के हर एक कार्यकर्ता को एस आई आर को लेकर हिदायत दी थी यही वजह है कि आज भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी एक तरफ भाजपा के नेता पहले से ही कह रहे थे कि एक करोड़ या सवा करोड़ मतदाताओं के नाम कट जाएंगे लेकिन देखा जा रहा है कि जो सही में मतदाता है उनके नाम अपलोड हो रहे हैं और इसकी वजह यह है कि टीएमसी के जो बीएलए टु बीएलओ के साथ घूम रहे हैं उन्होंने सही मतदाताओं का नाम सूची में डलवाने में अहम भूमिका निभाई है और यह संभव हुआ क्योंकि अभिषेक बनर्जी ने पहले ही इसकी रूपरेखा तैयार करवा दी थी और हिदायत दी थी कि बीएलओ जब भी सर्वेक्षण करने जाएं उनके साथ टीएमसी के बीएलए टु रहें ताकि किसी का भी नाम कट न सके वही टीएमसी के वरिष्ठ नेता और बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि भाजपा ने कोशिश की थी कि चुनाव आयोग को साथ लेकर यहां पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे जाएं लेकिन देखा गया कि ऐसा करने में वह असफल हो गए इस वजह से आज भाजपा के नेता बिल्कुल हताश हो चुके हैं और इसी वजह से कह रहे हैं की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कोलकाता में आकर डेरा जमाना होगा उन्होंने साफ कहा कि जो मतदाता अब इस दुनिया में नहीं है या जो स्थानांतरित हो चुके हैं उनके अलावा किसी भी जायज मतदाता का नाम कटने नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page