shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में आसनसोल में निकली भाजपा की संकल्प परिवर्तन यात्रा

1 min read

:2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंगाल में जीत हासिल करने के लिए अभी से प्रयास शुरू हो चुके हैं बंगाल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बंगाल के हर जिले में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है इसे कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जिलों में परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है इसी क्रम में आज आसनसोल मैं भी इस परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया इसके तहत आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य कृष्णेंदु मुखर्जी कृष्णा प्रसाद केशव पोद्दार सहित इस जिले के तमाम बड़े भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य मंच पर पहुंचे तो उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया इसके उपरांत वक्ताओं ने मंच से अपने वक्तव्य दिए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आज पश्चिम बर्धमान जिले में और खासकर आसनसोल में स्थिति बहुत ही खराब है उन्होंने कहा कि आज आसनसोल जिला अस्पताल की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि वहां पर किसी मरीज का इलाज नहीं होता कोई भी मरीज वहां इलाज के लिए जाता है उसे रेफर कर दिया जाता है लेकिन उसे तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है वही अग्निमित्रा पाल ने भी टीएमसी पर करारा प्रहार किया

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल का विकास करना चाहते हैं लेकिन यहां की सरकार सिर्फ चुनावी राजनीति समझती हैं उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को मकान नहीं मिलता लेकिन टीएमसी कार्यकर्ताओं के दो या तीन मंजिला मकानों के होते हुए भी आवास योजना में मकान मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम बंगाल को बचाना है तो अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा वही आज के सभा में पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया शमिक भट्टाचार्य ने मंच से घोषणा की कि आज आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद अधिवक्ता आनंद गोपाल मुखर्जी तथा बाराबनी से सुजीत मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। वहीं एसआईआर को लेकर भी उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मतदान के दौरान किसी के दिवंगत मा या पिता वोट डालने आ जाते हैं यह एक ऐसा जादू है जो बंगाल में चुनाव के दौरान ही देखा जाता है उन्होंने साफ कहा कि इन्हीं सब अनियमिततायों को रोकने के लिए एस आई आर किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए एक संदेश भी दिया उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ बंगाल की राजनीति को मिलाकर नहीं देखा जा सकता बंगाल में अलग तरह के राजनीति होती है यहां पर एस आई आर चल रहा है लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय बीएलओ पर टीएमसी की तरफ से दबाव डाला जा रहा है इतना ही नहीं कुछ मामलों में तो बंदूक की नोक पर बीएलओ से गलत जानकारी अपलोड करवाई जा रही है इसलिए जमीनी स्तर पर ज्ञानेश कुमार को बंगाल आना होगा और यह देखना होगा कि किस तरह से यह प्रक्रिया चल रही है उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता भाजपा के बारे में क्या कह रहे हैं इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है वह इतना जानते हैं कि बंगाल की जनता टीएमसी से परेशान हो चुकी है और आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार पक्की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page