घर के सदस्यों के घर में रहते हुए अपराधियों ने गहनों और नगद पर किया हाथ साफ
1 min read
:सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर चौकी क्षेत्र के मेजलाडी गांव में एनटीपीसी पावर ग्रिड के मेन गेट से कुछ ही दूरी पर इस गांव के रहने वाले निजामुद्दीन अंसारी के घर में कल रात चोरी हो गई कल रात निजामुद्दीन और उनका परिवार अपने घर में सो रहा था रात में चोर उनके घर में घुसे उनके घर में तीन कमरे हैं। एक कमरे में निजामुद्दीन अंसारी उनकी पत्नी और उनके बच्चे सो रहे थे दूसरे रूम में उनके माता-पिता सो रहे थे अपराधियों ने उस रूम के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी और जिस रूम में निजामुद्दीन सो रहे थे उस रूम में अपराधी घुसे अलमारी खोलकर सोने के दो झुमके नथनी चांदी के कुछ गहने और नगद ₹50000 पर हाथ साफ कर दिया निजामुद्दीन अंसारी इस कमरे में सो रहे थे लेकिन उनको कुछ पता नहीं चला उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही तीन गाय बेचकर उन्हें नगद ₹50000 मिले थे जो उन्होंने अलमारी में रखे थे उनकी पत्नी और बेटी के कुछ गहने भी थे अपराधियों ने उन पर भी हाथ साफ कर दिया घटना की जानकारी सालानपुर थाने के रूप नारायणपुर चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरू कर दे पुलिस द्वारा इलाके में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है












