नरसिंह बांध इलाके में मंदिर में चोरी की कोशिश से हड़कंप
1 min readबर्नपुर :बर्नपुर के नरसिंह बांद बावरी पाड़ा इलाके में हरि बोल मंदिर में चोरी की घटना की कोशिश से सनसनी फैल गई। घटना के बारे में स्थानीय पार्षद गुरमीत सिंह ने बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है यहां पर एक प्राचीन मनसा मंदिर भी है वहां के गेट को भी अपराधियों द्वारा ले जाने का प्रयास किया गया था उन्होंने कहा कि यहां पर अक्सर इस तरह की घटनाएं घटती रहती है जिससे इलाके के लोग काफी दहशत में उन्होंने बताया कि यहां पर अवैध रूप से कई कांटे चलते हैं जिससे कि इस तरह की घटनाएं काफी बढ़ रही है उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए












