एसआईआर को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला शासक ने की प्रेस मीट
1 min readआसनसोल
:पूरे राज्य के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले में भी एस आई आर की प्रक्रिया चल रही है 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में बीएलओ लोगों के घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म प्रदान कर रहे हैं और 4 दिसंबर से पहले फॉर्म को सटीक रूप से भरकर जमा करने के लिए कह रहे हैं इसे लेकर कल पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम ने एक संवाददाता सम्मेलन किया और 4 नवंबर से अब तक इस प्रक्रिया में कितनी प्रगति हुई है इसके बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि अब तक इस जिले में डेढ़ लाख एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किए जा चुके हैं उन्होंने बताया कि विभिन्न बीडियो दफ्तरों में तथा एसडीओ और जिला शासक दफ्तर में हेल्प डेस्क खोला गया है इसके अलावा एक कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया गया है वही बांग्ला सहायता केंद्र में भी फॉर्म भरने में लोगों की मदद की जा रही है उन्होंने बताया कि अगर किसी भी मतदाता को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह इन सब केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं या कंट्रोल रूम नंबर में फोन कर सकते हैं जिला शासक ने मतदाताओं से अपील की कि वह 4 दिसंबर तक इंतजार ना करें और जल्द से जल्द एन्यूमरेशन फॉर्म को सही तरीके से भरकर अपने-अपने क्षेत्र के बी एल ओ को प्रदान कर दें












