कुल्टी बोरो कार्यालय रास्ते के मरम्मत कार्य के शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी
1 min read
आसनसोल नगर निगम अंतर्गत कुल्टी बोरो कार्यालय जाने का रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में था लोगों को इससे काफी परेशानी होती थी क्योंकि यह रास्ता सिर्फ बोरो कार्यालय ही नहीं बल्कि विष्णु विहार कॉलोनी सहित अन्य इलाकों को भी जोड़ता था यहां पर कई स्कूल भी हैं जिस वजह से छोटे-छोटे बच्चों को भी जर्जर सड़क के ऊपर से गुजरने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। आज आखिरकार इस रास्ते के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ लगभग 33 लख रुपए की लागत से इस सड़क की मरम्मत की जाएगी जिससे यहां के लोग काफी खुश हैं बताया जा रहा है कि यह सड़क 335 मीटर लंबा है और आज से इसके मरम्मत का कार्य शुरू किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी बोरो चेयरमैन शताब्दी भंडारी संजय नोनिया कुल्टी ब्लॉक दो के टीएमसी अध्यक्ष कंचन राय सहित अन्य विशिष्ट लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित थे












