shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रेल पार में चिट फंड घोटाले में संलिप्त तहसीन अहमद को लेकर कांग्रेस का संवाददाता सम्मेलन

1 min read

:आज आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे यहां प्रसनजीत पुईतुंडी और शाह आलम ने हाल ही में रेल पार में जो आर्थिक घोटाला हुआ था उस पर कुछ बातें पत्रकारों के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है लेकिन कहा जा रहा है कि तकरीबन 350 से 450 करोड रुपए का यह घोटाला है और इस घोटाले में टीएमसी के इस जिले के अल्पसंख्यक सेल के पूर्व वाइस चेयरमैन शकील अहमद का बेटा तहसीन अहमद मुख्य आरोपी है वह अभी जेल में है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि इस तरह के किसी चिट फंड घोटाले मैं किसी ऐसे व्यक्ति का नाम सामने आया है जिसका या जिसके परिवार के किसी का टीएमसी से संबंध हो इससे पहले शारदा रोज वैली जैसे कई घोटाले सामने आए थे जिनमें टीएमसी के नेताओं की संलिप्तता के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उनके पास कोलकाता की एक कंपनी की बैलेंस शीट आई है कोलकाता के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी द्वारा यह बैलेंस शीट बनाई गई है इस बैलेंस शीट में कुछ नाम सामने आ रहे हैं इनमें एक नाम किसी शकील अहमद का भी है उन्होंने कहा कि तहसीन अहमद के पिता का भी नाम शकील अहमद है और वह टीएमसी के अल्पसंख्यक सेल के जिले के वाइस चेयरमैन थे हालांकि अब टीएमसी का कहना है कि वह पद पर नहीं है लेकिन टीएमसी द्वारा यह साफ नहीं किया गया है कि शकील अहमद अभी भी टीएमसी में है या नहीं इसके साथ ही प्रसनजीत पुईतुंडी और शाह आलम ने यह सवाल भी खड़ा किया की क्या कोलकाता की इस कंपनी के बैलेंस शीट में जो शकील अहमद का नाम आ रहा है यह शकील अहमद क्या तहसीन अहमद के पिता शकिल अहमद ही हैं। क्योंकि देखा जा रहा है कि कोलकाता के चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी द्वारा जो बैलेंस शीट बनाई गई है उसमें शकील अहमद नाम के व्यक्ति ने 100000 लाख रुपए कैपिटल लगाया है और उसकी एक सिस्टर कंपनी को इसी शकील अहमद ने 70 लाख रुपए अनसिक्योर्ड लोन दिया था। कांग्रेस नेताओं ने यह सवाल उठाया कि जो शकील अहमद एक स्कूल शिक्षक थे अगर यह वही शकील अहमद है तो यह जांच का विषय है कि उनके पास इतना पैसा आया कैसे क्या यह पैसा इस चिटफंड घोटाले का तो नहीं है इसके लिए उन्होंने प्रशासन से संपर्क करने की बात कही और कहा कि इसका पता लगाने की जरूरत है कि कोलकाता की इस कंपनी के बैलेंस शीट में जो शकील अहमद हैं वह कौन है क्या वह तहसीन अहमद के पिता टीएमसी के अल्पसंख्यक सेल के जिले के पूर्व वाइस चेयरमैन शकील अहमद ही है अगर ऐसा है तो बेटे के साथ-साथ शकील अहमद को भी गिरफ्तार करना होगा और उनको भी जांच के दायरे में लाना होगा क्योंकि अभी शकील अहमद यह कह रहे हैं कि उनका उनके बेटे की गतिविधि के साथ कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर यह साफ किया कि वह प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि उनके पास जो बैलेंस सीट उपलब्ध है उसमें जो शकील अहमद का नाम सामने आ रहा है इसकी जांच कराई जाए और यह पता लगाने का प्रयास किया जाए कि क्या यह वही शकील अहमद है जो तहसीन अहमद के पिता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page