तृणमूल लीगल सेल द्वारा मनाया गया विजया सम्मेलन
1 min read
:आसनसोल क्लब में आज तृणमूल कांग्रेस लीगल सेल की तरफ से विजया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर और आसनसोल अदालत के अधिवक्ता अभिजीत घटक बोरो चेयरमैन तथा आसनसोल अदालत के एक और अधिवक्ता राजेश तिवारी के अलावा और भी तमाम लोग उपस्थित थे इस मौके पर यहां अपना वक्तव्य रखते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि दुर्गा पूजा एक ऐसा त्यौहार है जिसे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्सव में परिवर्तित किया गया है उन्होंने कहा कि आज यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज करार दिया गया है यह एक बहुत बड़ा सम्मान है जिसने दुर्गा पूजा को पूरे विश्व के सामने लाकर खड़ा किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का लीगल सेल पार्टी का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है इसके जरिए समाज के लोगों की सेवा की जाती है वंचित वर्ग तक इंसाफ को पहुंचाया जाता है इसके लिए उन्होंने लीगल सेल से जुड़े सभी अधिकारियों और सदस्यों को एकजुट होकर टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों को और मजबूत करने की बात कही उन्होंने कहा कि वैसे भी मुख्यमंत्री और राज्य के कानून मंत्री द्वारा आसनसोल के विकास के लिए खासकर अदालत और न्यायपालिका के क्षेत्र में बहुत कुछ किया गया है आज आसनसोल में सीबीआई कोर्ट बनाया गया है फैमिली कोर्ट के अलावा ऐसी बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जो पहले आसनसोल में उपलब्ध नहीं थी












