ईस्टर्न रेलवे हायर सेकेंडरी मल्टीपरपज स्कूल के सामने एडमिशन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों का प्रदर्शन
1 min read
अभिभावकों और विद्यार्थियों द्वारा आज ईस्टर्न रेलवे हाई सेकेंडरी मल्टीपरपज स्कूल के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया यह सभी स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर अपना असंतोष व्यक्त कर रहे थे स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना था कि स्कूल पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड के अधीन हिंदी मीडियम स्कूल हुआ करता था लेकिन बाद में इसे एक तरह से जबरदस्ती सीबीएसई के अधीन लाया गया अभिभावकों ने उसे स्वीकार कर लिया लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि कक्षा 11 और 12 में एडमिशन के लिए हम स्टूडेंट्स को एडमिशन टेस्ट देना होगा विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि इस एडमिशन टेस्ट में आईसीएसई से पढ़े हुए बच्चे भी हिस्सा लेंगे ऐसे में उनके सामने टेस्ट में क्वालीफाई करने की गुंजाइश बेहद कम है इसी के खिलाफ आज अभिभावकों और विद्यार्थियों में जमकर प्रदर्शन किया कहना है कि जो विद्यार्थी पिछले लंबे समय से इस स्कूल में पढ़ रहे हैं उनको प्राथमिकता देनी होगी भले ही यह रेलवे का स्कूल है लेकिन जो विद्यार्थी हम स्टूडेंट के तौर पर यहां पर पढ़ रहे हैं वह बीच मझधार में कहां जाएंगे इसी बात को लेकर आज विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया इस बारे में जब हमने स्कूल की एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह आज के इस समस्या के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को बता देंगे और उन्होंने अभिभावकों से 7 दिनों का समय मांगा है












