भाजपा युवा नेता अभिजीत राय ने सिलिकोसिस फैलाने वाले कारखानों पर रोक लगाने की उठाई मांग
1 min read
:आसनसोल शिल्पांचल में गैरकानूनी फैक्ट्रीयों के कारण तथा प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से रोजाना सिलिकोसिस की बीमारी से श्रमिकों की मौत के आरोप लग रहे हैं। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार के विभिन्न दफ्तर देख कर भी इन चीजों को नहीं देख रहे हैं। इस बारे में भाजपा जिला कमेटी के सदस्य अभिजीत राय ने कहा कि चाहे वह श्रम दफ्तर हो या पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड या फिर स्थानीय प्रशासन हर किसी की लापरवाही और अनदेखी की वजह से फैक्ट्री में प्रदूषण फैल रहा है और वहां काम करने वाले श्रमिक सिलिकोसिस का शिकार हो रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में श्रमिकों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा की 14 लोगों को सिलिकोसिस होने की आशंका पर आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया था जिसमें से 6 लोगों का सिलिकोसिस पॉजिटिव पाया गया।

उन्होंने कहा कि सिलिकोसिस के जो मरीज सामने आ रहे हैं उनमें से ज्यादातर बाराबनी या सालानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन के विभिन्न दफ्तरों में इस पर रोक लगाने के लिए और जिन कारखानों से ज्यादा प्रदूषण हो रहा है उन पर नकेल कसने या उन्हें बंद करने के लिए कहा गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में पार्टी की तरफ से पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन दायर किया जाएगा और उच्च स्तर से मामले की जांच करवाई जाएगी












