आमार पाड़ा आमार समाधान के बाकी कार्यों को पूरा करने के मुद्दे पर नगर निगम में जरूरी बैठक
1 min read
:हाल ही में पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भी राज्य सरकार की एक और जनकल्याणकारी परियोजना आमार पारा आमार समाधान के लिए शिविर लगाए गए थे इसके जरिए बुथ स्तर पर विभिन्न मोहल्ले में जो कार्य बाकी है उनको करवाने की बात कही गई थी इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से हर बुथ के लिए 10 लाख रुपए आवंटित भी किए गए थे आज इसे लेकर आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक के अलावा आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी और इस क्षेत्र के विभिन्न ठेकेदार उपस्थित थे जिनके जरिए टेंडर के माध्यम से यह कार्य करवाने हैं उन्होंने आज की बैठक में इस पूरी प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया और किस तरह से आमार पाड़ा आमार समाधान शिविरों मैं जो कार्य करने के लिए लोगों ने आवेदन किया था उन्हें कैसे पूरा किया जाए उसे पर मंथन किया गया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनक कल्याणकारी परियोजना आमार पारा आमार समाधान के शिविर लगाए गए थे वहां पर लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले में छोटे-छोटे कार्यों को करवाने के लिए आवेदन किया था अब उन कार्यों को किस तरह से पूरा किया जाए इस पर आज की बैठक में विचार विमर्श किया गया आज की बैठक में ठेकेदार भी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि कई कार्यो के लिए टेंडर निकाला जा चुका है और कई कार्य अभी बाकी है किस तरह से बाकी के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए इस पर आज की बैठक में चर्चा हुई












