shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
September 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जिला शासक के साथ इस जिले के उद्योगपतियों की डिस्ट्रिक्ट लेवल इन्वेस्टमेंट सिनर्जी कमिटी मीटिंग काआयोजन

1 min read

:पश्चिम बर्धमान जिले में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से इस क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ जिला शासक के नेतृत्व में प्रशासन के उच्च अधिकारियों की हर 3 महीने में बैठक का इंतजाम किया गया है इसे डिस्ट्रिक्ट लेवल इन्वेस्टमेंट सिनर्जी कमेटी मीटिंग कहा जाता है 5 अगस्त के बाद आज फिर से इसकी बैठक हुई इस बैठक में जिला शासक एस पोन्नबलम आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया के अलावा अन्य विशिष्ट उद्योगपति और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर उद्योगपतियों द्वारा जिला शासक का ध्यान इस जिले के कुछ बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों की तरफ आकर्षित किया गया इनमें सतईसा मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग 19 तक सड़क निर्माण की बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समक्ष 2022 में ही उठाई गई थी उसके बाद 1 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण भी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया था स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई थी लेकिन अभी भी 2.8 किलोमीटर सड़क के निर्माण का कार्य बाकी है और इस वजह से उस पूरे इलाके को नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है आज की बैठक में इस सड़क के जल से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने का अनुरोध किया गया वहीं बर्नपुर एयरपोर्ट को जल्द से जल्द खोलने की बात कही गई इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को और सुगमता होगी वहीं दामोदर नदी पर ब्रिज बनाने का भी अनुरोध किया गया जिससे पश्चिम बर्दवान जिले के साथ बांकुरा पुरुलिया को सुचारू ढंग से जोड़ा जा सकेगा वहीं इसके अलावा आसनसोल क्षेत्र में रास्तों की हालत को सुधारने का भी अनुरोध किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page