अगर शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में बाहरी तो बनारस में नरेन्द्र मोदी कैसे हुए स्थानीय?- मलय घटक:
1 min read
12 अप्रैल को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कल्याणपुर हाउसिंग में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया । इस सभा में अपने वक्तव्य रखने के बाद मलय घटक ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव के नतीजों से अलग इस बार के लोकसभा उपचुनाव में जीत टीएमसी की होगी। उन्होंने कहा कि आज ही टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल आ जाएंगे और कल वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे । उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पिछले नगर निगम के सभी 106 वार्डो में टीएमसी को जीत मिलेगी। वहीं अग्निमित्रा पाल द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल में बाहरी कहे जाने पर मलय घटक ने कहा कि गुजरात के रहने वाले नरेंद्र मोदी जब बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो क्या वह बनारस के लिए बाहरी हैं ?












