आसनसोलमें शुरु हुआ ग्रैंड ट्रेड फेयर 2022:
1 min read
आज आसनसोल के पोलो मैदान में ग्रैंड ट्रेड फेयर की शुरुआत हुई जो की 29 मार्च तक चलेगी। इस मौके पर मंत्री मलय घटक रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंत्री मलय घटक और तापस बैनर्जी का उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ट्रेड फेयर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चेंबर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने इस ट्रेड फेयर के आयोजन को सफल करने में मलय घटक और ए डी डी ए चैयरमैन तापस बैनर्जी के सहयोग के लिए उनको विशेष धन्यवाद दिया। इस ट्रेड फेयर में पांच देश और 15 राज्यों से आए बिजनेस जगत की नामचीन संस्थानों ने हिस्सा लिया है। आसनसोल चेंबर को उम्मीद है कि इस तरह के ट्रेड फेयर के आयोजन से सिर्फ शिल्पांचल नहीं बल्की पुरे प्रदेश में उद्योग की स्थिति सुधरेगी












