हजरत मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने पर दानिश अजीज ने पुलिस का किया धन्यवाद
1 min read
:तकरीबन 4 महीने पहले डब्लू पासवान के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट से हजरत मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी रानीगंज थाने की पुलिस ने इस मामले को सुलझाया और उन्होंने फेक फेसबुक अकाउंट चलाने वाले रानीगंज के निवासी शिवकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि शिवकुमार ही डब्लू पासवान के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट चला रहा था उसी ने हजरत मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी फेसबुक पर यह पोस्ट होने के बाद एआइएमआइएम के जिला अध्यक्ष दानिश अजीज तथा अन्य नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई की और काफी मशक्कत के बाद शिव कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया इसे लेकर आज दानिश अजीज में रविंद्र भवन के निकट कॉफी हाउस में प्रेस मीट की और कहा कि अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है इसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी ऐसे में एक व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा था जिसकी शिकायत उनकी पार्टी की तरफ से पुलिस प्रशासन से की गई थी आखिरकार पुलिस की कोशिशें और उनकी पार्टी की पहल की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया












