अराजक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी मॉल घूमने आए लोगों में आतंक दो हिरासत में
1 min read
:आसनसोल के सेंट्रम मॉल में कल देर शाम कुछ अराजक तत्वों द्वारा मॉल में घूमने आए कुछ युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हुई और देखा जा रहा है कि किस तरह से युवकों के साथ मारपीट की जा रही है। घटना के समय वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि अराजक तत्वों ने पार्किंग में जमकर बवाल काटा और मारपीट की जिसमें दो युवकों का सर फट गया हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया बताया जा रहा है की गुंडागर्दी करने वाले युवक आसपास के इलाके के रहने वाले हैं इस घटना से लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई न किए जाने की वजह से गुंडो के हौसले बढ़ते हैं और वह बार-बार इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से यह दलिल दी जाती है कि अक्सर ऐसे मामलों की पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की जाती जिससे पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाती












