पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर नगर निगम ने दी श्रद्धांजलि
1 min read
:आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज पश्चिम बंगाल के महान शिक्षाविद और समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें कोर्ट मोड इलाके में श्रद्धांजलि दी गई चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित नगर निगम के अन्य पार्षद और कर्मचारियों ने पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर को बंगाल का एक महान सपूत बताया जिन्होंने हमेशा सच्चाई के लिए आवाज उठाई थी उन्होंने कहा कि आज हम जी बांग्ला भाषा को जानते हैं वह पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की देन है उन्होंने वर्ण परिचय नाम से जो किताब लिखी उसे पढ़कर ही लोग बांग्ला भाषा सीखने की शुरुआत करते हैं समाज सुधार के क्षेत्र में भी पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने महान योगदान दिया वह सिर्फ बातों से नहीं अपने कार्यों से भी समाज सुधार किया करते थे वही गुरदास चटर्जी ने भी पंडित कृष्ण चंद्र विद्यासागर को एक महान समाज सुधारक शिक्षा विद बताया इसके अलावा पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर क्रांतिकारियों के प्रदेश सहानुभूति सील भी थे गुरदास चटर्जी ने बताया कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के मन में देश की आजादी के लिए लड़ रहे क्रांतिकारियों के लिए बहुत इज्जत थी और वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी किया करते थे












