राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर भु धसान इलाके में आतंक
1 min readआसनसोल
:चंद्रचूर मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भु धसान की घटना की यादें अभी धूमिल भी नहीं हुई थी कि आज फिर एथोड़ा मोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा गड्ढा बन गया जिससे आसपास के लोग बेहद आतंकित हो गए घटना की खबर पाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इलाके की बैरिकेडिंग कर दी इस बारे में जब हमने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि नीचे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के खदान थे उनको ठीक से भरा नहीं गया है जिस वजह से बार-बार इस तरह की घटना हो रही है उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह चिंताजनक विषय है कि इसी इलाके में बार-बार इस तरह की घटनाएं क्यों घट रही हैं












