दामोदर नदी पर बना लोहे का पाइपलाइन फुल टूटकर नदी में गिरा पानी की भारी किल्लत की आशंका
1 min read
:आज सुबह दामोदर नदी पर जलापूर्ति के लिए काला झरिया में बना लोहे का पुल टूट कर गिर गया इसके अलावा पीएचई के मुख्य जला पूर्ति पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा है। आशंका की जा रही है कि इससे शहर के जिन हिस्सों में पीएचई द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है वहां पर अगले कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति में विघ्न आएगा। आपको बता दें कि काला झरिया में जो पीएचई का पंप हाउस है वह कई साल पुराना है यहां पर राइजिंग मेंन पाइपलाइन ले जाने के लिए लोहे का पुल बनाया गया था जो आज बीच में से टूट कर गिर गया घटना की खबर पाकर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी वहां पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया इसके बाद पत्रकारों के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीएचई की तरफ से रखरखाव के अभाव की वजह से यह घटना हुई है।

उन्होंने कहा कि नदी की तलहटी से अवैध रूप से बालू निकालने की वजह से लोहे के पुल का पिलर कमजोर पड़ गया था इस वजह से आज यह घटना हुई उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता मंत्री सब पैसे बनाने की फिराक में लगे रहते हैं उनके लिए लोगों की जिंदगी का कोई मतलब नहीं है इसलिए वह जरूरी रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं देते जिसका नतीजा यह है कि आज लोहे का पुल टूट गया अब आसनसोल के जिन हिस्सों में यहां से पानी की आपूर्ति होती है वहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इससे टीएमसी के नेता मंत्रियों को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर घाट पर आना-जाना करना पड़ रहा है उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी के नेता सिर्फ पैसे कमाने में लगे हैं उनको लोगों की जिंदगी से कोई सरोकार नहीं है वहीं भाजपा के अन्य नेताओं ने आरोप लगाया की घटना की खबर पाकर जब स्थानीय लोग यहां पर पहुंचना चाह रहे थे तब उन्हें पुलिस द्वारा रोका गया क्योंकि प्रशासन नहीं चाहता कि इस घटना के बारे में लोग जाने वह असलियत को छुपाना चाहते हैं












