दामोदर के डामरा घाट से अवैध बालू लदे 12 ट्रैक्टरों को किया गया जब्त
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बालू और कोयले की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में कल देर रात आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डामरा घाट पर एसीपी सेंट्रल वन और नीमचा चौकी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया और अवैध बालू से लदे 12 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया पुलिस द्वारा यहां पर अभियान चलाया गया पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य सरकार के निर्देशों की अवहेलना करते हुए नदी की तलहटी से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।

इसी खबर को पाकर अभियान चलाया गया और कुल 12 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया आखिरकार इन ट्रैक्टरों को आसनसोल दक्षिण पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया












