नो हेल्थ नो वोट के मुद्दे पर कांग्रेस के आमरण अनशन का आज दूसरा दिन
1 min readआसनसोल :
पश्चिम बर्धमान जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग पर पश्चिम बर्धमान जिला यूथ कांग्रेस की तरफ से जिला शासक कार्यालय मोड पर कल से आमरण अनशन किया जा रहा है आज अनशन के दूसरे दिन जब हमने अनशन मंच पर मौजूद कांग्रेसपार्षद एस एम मुस्तफा आपसे बात की तो उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस द्वारा आमरण अनशन का यह दूसरा दिन है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन या जिला स्वास्थ्य विभाग के तरफ से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है कल पुलिस के कुछ लोग आए थे जिन्होंने पूछताछ की लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक अनशन को तुड़वाने या जनता से जुड़े जिन मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है उसे पर बातचीत करने के लिए कोई नहीं आया है कांग्रेस पार्षद ने साफ कहा कि जो लोग अनशन कर रहे हैं उनकी हालत बिगड़ रही है क्योंकि भोजन तो दूर इन लोगों ने कल से एक घूंट पानी भी नहीं पिया है अगर अनशन कर रहे कांग्रेस कर्मियों को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी












