shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा के हर सुख दुख में साथ निभाने वाले को पार्टी आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में दे टिकट- शंकर चौधरी:

1 min read

12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा के उपचुनाव में मतदान होगा इसे लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं आपको बता दें कि टीएमसी की तरफ से पूर्व भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है लेकिन अभी तक विपक्ष के किसी भी दल द्वारा लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है आसनसोल लोकसभा केंद्र में भाजपा पिछले दो बार चुनाव जीतने में सफल रहे थे इस बार भी भाजपा का कहना है कि जनता का आशीर्वाद उन्हीं को मिलेगा हालांकि अभी तक भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है इसे लेकर आसनसोल टाइम्स में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता और पूर्व सेंट्रल कमेटी सदस्य शंकर चौधरी से बात की शंकर चौधरी ने कहा की शिल्पांचल भाजपा के लोग चाहते हैं की आने वाले चुनाव में भाजपा शिल्पांचल के ही किसी ऐसे नेता को अपना प्रत्याशी बनाए जो हर सुख दुख में भाजपा के साथ रहे ना कि चुनाव हारने पर भाजपा का साथ छोड़ कर चले जाए उन्होंने बाबुल सुप्रियो का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की टिकट पर बाबुल सुप्रियो दो बार चुनाव जीते थे लेकिन लेकिन उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया और टीएमसी में शामिल हो गए शंकर चौधरी ने कहा कि शिल्पांचल भाजपा के नेता कर्मी चाहते हैं कि किसी ऐसे व्यक्ति को लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए जो भाजपा के आदर्शों के प्रति समर्पित हो और किसी भी सूरत में भाजपा का साथ ना छोड़े शंकर चौधरी ने बाबुल सुप्रियो के साथ-साथ कर्नल दीप्तांशु चौधरी का भी हवाला दिया और कहा कि भाजपा कर्मियों ने उनको भी सिर आंखों पर बिठाया था लेकिन वह भी टीएमसी में शामिल हो गए जब उनसे पूछा गया कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी कौन होगा इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और भाजपा के संविधान के अनुसार कोई भी भाजपा कर्मी किसी भी चुनाव में प्रतिद्वंदिता करने के लिए पार्टी आलाकमान से आवेदन कर सकता है इसी कड़ी में शिल्पांचल भाजपा की तरफ से भी कई आवेदन किए गए हैं हालांकि शंकर चौधरी ने यह साफ कर दिया कि लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी कौन होगा इसका आखिरी फैसला पार्टी का आलाकमान ही करेगी इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है टीएमसी के पास चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए उनके अपने लोग कम पड़ गए हैं यही वजह है कि यहां आसनसोल से पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है वही बालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए एक और पूर्व भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page