आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का अपार सफलता के साथ समापन, सचिव विनोद गुप्ता ने निगम को दिया धन्यवाद
1 min read
:आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आसनसोल के एन एस रोड इलाके में आसनसोल नगर निगम के सहयोग से एक ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर का आयोजन किया गया था सोमवार और मंगलवार को शिविर लगाया जाना था लेकिन शिविर की अपार सफलता को देखते हुए इस बुधवार तक बढ़ा दिया गया बुधवार को भी यहां पर व्यापारियों की भारी भीड़ देखी गई आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों ने यहां पर लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स जमा किए और उनका ट्रेड लाइसेंस रिन्यू किया इस संदर्भ में जब हमने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों के सहयोग से और आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों की कर्म कुशलता की वजह से जो ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर लगाया गया था वह बेहद सफल रहा पिछले तीन दिनों में ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स के जरिए 30 लाख रुपए जमा हुए। विनोद गुप्ता ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से कुछ लोगों के ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हो सके लेकिन उनकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है वह प्रक्रिया भी बहुत जल्द पूरी हो जाएगी और एक या दो दिन के अंदर 30 लाख रुपए और ट्रेड लाइसेंस के मद में जमा हो जाएंगे विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से बकाया टैक्स पर 10% की छूट दी गई वहीं व्यापारियों ने 15 साल के लिए ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण किया इससे व्यापारियों को काफी सुविधा हुई उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री को इस तरह के कदम उठाने के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि ऐसे कई व्यापारी हैं जो अपने व्यवसाय के सोल प्रोपराइटर हैं ऐसे में उनके लिए हर साल प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना और ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाना मुश्किल हो जाता है लेकिन इस तरह के शिविरों के आयोजन से उनकी यह मुश्किल दूर हो जाती है और इसके लिए उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री को धन्यवाद दिया वहीं विनोद गुप्ता ने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इन तीन दिनों में अथक परिश्रम किया और इस शिविर को इतना सफल बनाया विनोद गुप्ता ने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स इंडस्ट्री के अपने साथियों के बीच रहना की जिन्होंने इन तीन दिनों में शिविर में आने वाले व्यापारियों को उनके ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण करने और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में सहयोग किया












