shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
September 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

फिरोज खान एफके ने 83 नंबर वार्ड के रास्तों के बुरे हाल और खतरनाक स्थिति को लेकर ममता बनर्जी को लिखा शिकायती पत्र

1 min read

:अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी और आईसीएससी के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 83 नंबर वार्ड के बुरे हालात को लेकर शिकायत करते हुए बताया कि आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड के इस्माइल सस्टी नगर आजाद नगर के कुछ रास्तों का इतना बुरा हाल है कि लोग सुरक्षित रूप से रास्ते पर चल भी नहीं पा रहे हैं लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद से की है कई बार यह खबर मीडिया में भी आई है लेकिन यह परेशानी बहुत लंबे समय से चल रही है जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है फिरोज खान एफके ने रास्तों की जर्जर हालत की तस्वीर खींचकर ममता बनर्जी को भेजा है और पत्र के जरिए शिकायत की है उन्होंने कहा कि 83 नंबर वार्ड के स्थानीय पार्षद बेहद गैर जिम्मेदाराना और लापरवाही वाला रवैया अपनाते हैं।

फिरोज खान एफके ने कहा कि यहां के पार्षद ममता बनर्जी द्वारा किए गए विकास कार्यों की ताकत पर पार्षद चुनाव में जीत तो गए हैं लेकिन वार्ड को लेकर वह पूरी तरह से लापरवाह है यहां पर किए जाने वाले कार्यों को वह पूरी तरह से नजरअंदाज करते हैं उन्होंने कहा कि पार्षद को स्थानीय लोगों द्वारा कई बार कहा गया है लेकिन वह रास्तों की समस्या को दूर करने को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं जिससे समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया और बताया कि वार्ड के लोगों को मुख्यमंत्री पर और उनके विकास कार्यों पर पूरा भरोसा है इसलिए वह इस 83 नंबर वार्ड के रास्तों की मरम्मत के लिए पहल करें उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन रास्तों की मरम्मत की तरफ जल्द से जल्द ध्यान दें जिससे कि लोगों की परेशानी दूर हो साथ ही फिरोज खान एफके ने बताया कि वह सिर्फ 83 नंबर वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे आसनसोल के विभिन्न वार्डों के रास्तों के बुरी हालत का जिक्र कर रहे हैं उन्होंने अपने पत्र के जरिए रास्ता पानी और अन्य जरूरी बुनियादी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है पत्र के साथ उन्होंने रास्तों के जर्जर हालत की तस्वीर भी मुख्यमंत्री को भेजी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page