कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर हुए अदालत में पेश:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के कांग्रेस पार्षद का गुलाम सरवर आज आसनसोल में पेश हुए ज्ञात हो कि पिछले आसनसोल नगर निगम चुनाव मैं मतगणना से एक रात पहले स्ट्रांग रूम के पास हंगामा खड़ा करने के आरोप में गुलाम सरवर सहित कई विपक्षी प्रत्याशियों पर केस दर्ज किए गए थे आज उसी मामले की सुनवाई के लिए गुलाम सरवर सहित सभी आरोपी अदालत आए हुए थे इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुलाम सरवर ने कहा कि जिस तरह से सत्तापक्ष तृणमूल कांग्रेस ने इनको झूठे मामलों में फंसाया आज उसी वजह से उनको अदालत आना पड़ा उन्होंने कहा कि जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस अत्याचार कर रही है ऐसे में जिन लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया है क्या वह या उनसे जुड़े लोग कभी टीएमसी का समर्थन कर सकेंगे वहीं आने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर गुलाम सरवर ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यहां से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी को दो लाख से ज्यादा मतों से शिकस्त झेलनी पड़ेगी












