shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से नगर निगम के सहयोग से लगा ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर

1 min read

:आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के सहयोग से एनएस रोड इलाके के काला चांद हाउस में ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स कैंप का आयोजन किया गया सोमवार और मंगलवार 2 दिन इस कैंप का आयोजन किया गया है इस कैंप के जरिए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा दी जा रही है शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 10% की छूट दी जा रही है सोमवार सुबह से ही शिविर में व्यापारियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई और आसनसोल नगर निगम के अधिकारी और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे चेंबर के पदाधिकारीयों ने व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में मदद की।

इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सेक्रेटरी विनोद गुप्ता सचिन राय मनोज साहा सतपाल सिंह कीर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित चेंबर के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा निगम क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने का प्रयास करता रहता है इस वजह से इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से नगर निगम के सहयोग से यह शिविर लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस शिविर में जो भी अपना बकाया टैक्स जमा करेगा उसे अच्छी सुविधा दी जाएगी अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम का प्रयास रहता है कि निगम क्षेत्र में व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री को धन्यवाद दिया जिन्होंने आज इस ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर के आयोजन में हाथ बंटाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page