shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

देश व्यापी बंद के बीच आसनसोल में बंद समर्थकों और विरोधियों में तीखी बहस

1 min read

आसनसोल:10 वामपंथी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज भारत व्यापी बंद का आह्वान किया गया था। आसनसोल में भी वामपंथी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बंद को सफल करने का प्रयास किया इसके जवाब में श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आईएनटीटीयूसी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे और उन्होंने बंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस बारे में जब हमने राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि 34 सालों तक वामपंथियों ने इस राज्य में कोई काम नहीं किया लेकिन आज जब ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां पर एक सफल सरकार चल रही है तो वामपंथी एक बार फिर यहां पर अशांति फैलाना चाहते हैं जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि आज बंद पूरी तरह से विफल है लोग सड़कों पर निकले हैं बसें चल रही है ट्रेन चल रही है दुकान भी खुली हुई है लोगों ने इस बंद को पूरी तरह से खारिज कर दिया है उन्होंने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भाजपा की बी टीम है। वही जब हमने इस बारे में वामपंथी नेता पार्थो मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि लोगों के मन में जिन विषयों को लेकर बंद का आह्वान किया गया है उन विषयों के प्रति पूरा समर्थन है लेकिन टीएमसी द्वारा अपने गुंडो को मैदान में उतारा गया है और पुलिस प्रशासन ने भी टीएमसी के उन गुंडों पर ही सब कुछ छोड़ दिया है उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई करनी है तो पुलिस करेगी टीएमसी के यह गुंडे कौन होते हैं इसी बीच यह दृश्य भी देखा गया कि राजू अहलूवालिया के साथ बंद को सफल बनाने की कोशिश कर रहे वामपंथी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page