कुल्टी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 1 जुलाईसे सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है आज कुल्टी ट्रेफिक गार्ड की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम बड़े अधिकारी उपस्थित थे यहां पर पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और यातायात नियमों के बारे में पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की उनसे सवाल पूछे पुलिस के अधिकारियों ने इन बच्चों के सभी सवालों के जवाब भी दिए इस मौके पर पुलिस अधिकारियों में अपने वक्तव्य में लोगों को यातायात नियमों के बारे में और जागरूक होने की सलाह दी और कहा कि अगर हम थोड़ा सावधान रहे तो कई हादसों को होने से पहले ही रोक सकते हैं












